हल्द्वानी पहुंचने वाला है पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का पार्थिव शरीर, कल होगा अन्तिम संस्कार……..

0
461

उत्तराखंड- विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से आज शाम 4 बजकर 20 मिनट पर पंतनगर पहुंचा। और फिर वहां से करीब एक घंटे बाद हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ। इस दौरान स्वर्गीय एनडी तिवारी की पत्नी, बेटा रोहित शेखर, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, यूपी के सिंचाई राज्य मंत्री बलदेव औलख, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल, बलराज पासी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हल्द्वानी सर्किट हाउस में रविवार को शव जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर बाद एक बजे राजकीय सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित कई वीवीआईपी के आने की संभावना है। इसके साथ ही रविवार को आम जनता भी उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here