Homeराज्यउत्तराखण्डहर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने समिति...

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने समिति का किया गठन।

हरिद्वार – आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विनय शंकर पांडेय जिलाधिकारी हरिद्वार ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर एक समिति गठित की गयी है, जो भारत सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सभी ग्रामों/नगरों के हर घर पर राष्ट्रीय तिरंगा लगाये जाने को लेकर कार्य करेगी।

इसमें सभी राजकीय विभागों/संस्थाओं एवं स्वयं सेवी संगठनों आदि का सहयोग लिया जायेगा।

विनय शंकर पांडेय जिलाधिकारी हरिद्वार ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत/नगरीय क्षैत्रो में मकानों की संख्या जानकर उसके हिसाब से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की उपलब्धता कराने के लिये एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है तथा बाजारों में तिरंगा झण्डे से संबंधित कारोबारियों से सम्पर्क स्थापित करते हुए कम लागत के झण्डों की जनपद मे मांग के अनुरूप उपलब्धता की जा रही है, जिसके लिये ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों, जो कि झण्डे निर्माण आदि से संबंधित कार्य करते हैं, उनसे भी कम लागत के झण्डे तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया जा रहा है।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा तथा प्रत्येक गांव, शहर, कस्बों आदि में प्रत्येक व्यक्ति स्वयं प्रेरित होकर अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त को तिरंगे झण्डे को लगाये। इस सम्बन्ध में ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्रों में नगर निकायों के अधिकारियों को तिरंगे के वितरण एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग लिया जायेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular