Homeअध्यात्मआस्थाहर की पौड़ी में गंगा की विश्व प्रसिद्ध मुख्य आरती की अब...

हर की पौड़ी में गंगा की विश्व प्रसिद्ध मुख्य आरती की अब ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे श्रद्धालु।

हरिद्वार – हरकी पौड़ी पर होने वाली गंगा की विश्व प्रसिद्ध मुख्य आरती को पहली बार ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा।

पहले तक गंगा सभा के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर आरती की तारीख को नोट कराकर बुकिंग करानी पड़ती थी। अब यात्री स्वयं ऑनलाइन पूरी बुकिंग कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को बुकिंग के खाली स्लॉट का भी पता चल सकेगा। 2100 रुपये में गंगा की मुख्य आरती को बुक किया जा सकेगा। गंगा सभा की ओर से ऑनलाइन बुकिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। अभी वेबसाइट पर काम शुरू कर दिया है, अगले कुछ दिनों में सभी व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular