Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, जिलाधिकारी और...

हरिद्वार मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, जिलाधिकारी और सीडीओ ने किया निरीक्षण।

हरिद्वार – हरिद्वार मे 26 सितंबर को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। जिसकी देखरेख और व्ववस्थाओ का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार और सीडीओ हरिद्वार ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया।

बता दें कि हरिद्वार के शहरी क्षेत्रों को छोडकर अन्य सभी ब्लॉको में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद के लिए अलग अलग काउंटर स्थापित किए गए हैं।

ब्लॉक बहादराबाद मे ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 10 काउंटर तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद के लिए अलग से 04 काउंटर स्थापित किए गए हैं।

प्रत्याशियों के नामांकन की व्यवस्थाओ के लिए समुचित बैराकैटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने हेतु भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विनय शंकर पांडेय जिलाधिकारी हरिद्वार ने समस्त बीडीओ और ए.आर.ओ. को पूर्ण मनोयोग से निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी हरिद्वार ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने के बाद आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जगह-जगह स्थल निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी अवस्था में आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाएगा।

प्रतीक जैन सीडीओ हरिद्वार ने बताया कि नामांकन स्थलों पर सभी खंड विकास अधिकारियों के द्वारा जनमानस को जानकारी देने के लिए दिशा निर्देशक फ्लेक्स और शिकायत प्रकोष्ठ तैयार किए गए हैं।

नामांकन प्रक्रिया आज 6 सितंबर से शुरू होकर 8 सितंबर तक जारी रहेगी।
सीडीओ हरिद्वार ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है जिस पर 8 सितंबर 3:00 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी।

वही नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 सितंबर से 11 सितंबर तक नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। तो वही 12 सितंबर को नामांकन वापसी के लिए रिजर्व किया गया है, इसके बाद 13 सितंबर को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। सितंबर 26 तारीख को मतदान किए जाने के बाद 28 सितंबर को मतगणना के लिए घोषित किया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular