Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में हुआ भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले चार बुजुर्ग,...

हरिद्वार में हुआ भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले चार बुजुर्ग, परिवार में पसरा मातम।

हरिद्वार – आज धर्मनगरी हरिद्वार से एक दुखद खबर सुनने को मिली दरअसल मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा सहारनपुर के राष्ट्रीय मार्ग पर हो गया। जिसमें एक कार को ट्रक द्वारा टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में बैठे एक परिवार की लोग टक्कर के बाद जिंदा ही जल गए, जिनसे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में शिकार हुआ परिवार हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के वसंत विहार कॉलोनी के बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर पुल के पास एक कार को आगे पीछे दोनों साइड से टक्कर लगी, जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी जलने लगी कार में बैठे चारों लोगों की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस, कार में पूरी तरह से जल चुके चारों शवों को गाड़ी से बाहर निकाला।
उत्तर प्रदेश के थाना रामपुर मनिहारान के अनुसार मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमे उमेश गोयल (70) सुनीता गोयल (65) अमरीश जिंदल (55) गीता जिंदल (50) शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी  के अनुसार  हादसे में ज्वालापुर के दो परिवारों की मृत्यु हुई है जिसमें एक गोयल परिवार था और दूसरा जिंदल परिवार। जिंदल परिवार बीएचएल से रिटायर्ड थे, वही गोयल परिवार पैसे से कांट्रेक्टर का काम किया करते थे। इसी के साथ उन्होंने बताया कि दोनों परिवार एक साथ फैमिली ट्रिप के लिए गए हुए थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular