Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में सीएम अरविंद केजरीवाल का नया एलान, कहा- सरकार आई तो...

हरिद्वार में सीएम अरविंद केजरीवाल का नया एलान, कहा- सरकार आई तो मुफ्त में करवाएंगे तीर्थयात्रा…

हरिद्वार में सीएम अरविंद केजरीवाल का नया एलान, कहा- सरकार आई तो मुफ्त में करवाएंगे तीर्थयात्रा….

अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में कहा है कि अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो यहां के लोगों को दिल्ली की तर्ज पर तीर्थयात्रा बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोग भी मन बना चुके हैं कि राज्य में नई पार्टी को मौका देना चाहिए। दिल्ली की तरह ही यहां की जनता का भी भला हो।

मुफ्त में तीर्थयात्रा करवाने का एलान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां यह एलान करने आया हूं कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो हम दिल्ली की तरह यहां भी तीर्थयात्रा योजना शुरू करेंगे। इसके तहत उत्तराखंड के लोगों को अयोध्या की यात्रा बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अजमेर शरीफ और सिख समुदाय के लोगों के लिए करतारपुर साहिब के दर्शन मुफ्त में कराए जाएंगे। हम लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी सुधारेंगे। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों से लेकर सभी सुविधाओं को मजबूत करेंगे। आप हमें एक मौका दीजिए। केजरीवाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप अजय कोठियाल को उत्तराखंड का सीएम बनाएं। उन्होंने केदारनाथ को फिर से विकसित किया था और अब हमें मिलकर उत्तराखंड का पुनर्विकास करना है।

दिल्ली में ऑटो वाले हमारे मुरीद: केजरीवाल

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन के साथ बैठक की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2020 के चुनावों में मैंने दिल्ली में कहा था कि अगर मैंने काम नहीं किया होता तो मुझे वोट न दें। चुनाव से पहले यह कहने की किसी की हिम्मत नहीं है। आज मैं आपसे हमें एक मौका देने के लिए कहता हूं, जिसके बाद आप अन्य पार्टियों को वोट देना बंद कर देंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले पूरा घोषणा पत्र

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पूरा घोषणा पत्र जारी होगा। भाजपा और कांग्रेस ने पिछले 20 सालों में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है। दोनों पार्टियों के पास एक दूसरे का स्टिंग है। दोनों पार्टियां उत्तराखंड को लूटने में लगीं हैं। दोनों की नीयत नहीं है कि वह स्कूल और हॉस्पिटल बनाएंगे। आप की सरकार एक बार उत्तराखंड में आई तो सभी गरीब लोगों का भला होगा।

कहा कि दिल्ली में हमारी जीत में ऑटो चालकों का 70 प्रतिशत योगदान है। दिल्ली के ऑटो वाले मुझे अपना भाई मानते हैं। वहां ऑटो वाले हमारे मुरीद हैं। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हमने ऑटो चालकों के खाते में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए जमा किए। यहां मैं आप लोगों के रिश्ता बनाने आया हूं, आपको भाई बनाने आया हूं। आपकी सारी समस्याओं की जिम्मेदारी अब मेरी है। इसके बाद उन्होंने पार्टी के प्रचार का पोस्टर एक ऑटो पर लगाया और ऑटो में बैठकर हरिद्वार में निकले। उनके साथ आगामी चुनाव में आप पाटी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) भी शामिल रहे।

उत्तराखंड में करेंगे दिल्ली जैसा विकास

केजरीवाल ने कहा कि आप अकेली पार्टी है जो कहती है कि उसने अच्छे अस्पताल और स्कूल बनाए हैं। हम सत्ता में आए तो यहां भी ऐसा करेंगे। मैं चाहता हूं कि आप अजय कोठियाल को उत्तराखंड का सीएम बनाएं। उन्होंने केदारनाथ को फिर से विकसित किया था और अब हमें मिलकर उत्तराखंड का पुनर्विकास करना है। लोग खुद ही दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में हुए विकास को देख सकते हैं। ऐसे में उत्तराखंड की जनता ने इस बार नई पार्टी को मौका देने का मन बना लिया है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular