
हरिद्वार- योगनगरी हरिद्वार में संसदीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली आयोजित की गई… जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा… कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों में उत्तराखंड के विकास के लिए जगह नहीं है…साथ हीं पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने उत्तराखंड के संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है…इसके अलावा पीएम ने ये भी कहा कि इन्होंने उत्तराखंड को एटीएम समझा, इन्हें जनता मौका नहीं देने वाली है…और उत्तराखंड में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी…