Wednesday, March 4, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार पुलिस को कामयाबी , 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित अभियुक्त...

हरिद्वार पुलिस को कामयाबी , 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित अभियुक्त गिरफ्तार….

हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार चौकी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर हाईवे से पथरी पावर हाउस जाने वाले रास्ते पर एक i20 कार रजिस्ट्रेशन न0-UK08AK3690 की डिग्गी से 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की एवं एक अभियुक्त सत्यम पुत्र रत्नेश यादव निवासी साईं मंदिर वाली गली बहादराबाद जनपद हरिद्वार को पकड़ा जिसने पूछने पर बताया कि यह शराब वह लॉकडाउन के दौरान बेचने के लिए ले जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्त से बरामदा माल में 144 पव्वे इंपीरियल ब्लू मार्का एवं 144 पववे रॉयल स्टैग मार्का है। अभियुक्त को बरामदा माल अंग्रेजी शराब व i20 कार रंग सफेद सहित गिरफ्तार कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा बरामदगी व गिरफ्तारी के पर मु0अ0सं0- 159/2021 धारा 60/72आब0 अधि0 बनाम सत्यम पंजीकृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2