Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा , पांच...

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा , पांच लोगो को किया गिरफ्तार…..

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। बीती रात हरिद्वार की शिवमूर्ति गली में स्थित एक होटल से पांच लोगो को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार बताये जा रहे है। गिरफ्तार लोगो मे दो युवतियां भी शामिल है जबकि एक बिजनौर के झालू नगर पंचायत का सभासद बताया जा रहा है। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि होटल का मैनेजर ही सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों को लड़कियों की सप्लाई करने का काम करता है। उसके मोबाइल में लड़कियों की फ़ोटो और कई नंबर भी मिले है। इनके पास से 55 हजार की नकदी भी बरामद हुई है। फिलहाल गिरफ्तार पांचो आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2