हरिद्वार कुंभ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जूना अखाड़ा के पांच और संत कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जूना अखाड़े के 17 संत पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, निरंजनी अखाड़े के दो और संतों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।



