
हरिद्वार : आपको बता दें रानीपुर कोतवाली के ग्रामीण इलाको में चोरी की घटनाएं लगातार घट रही थी चोरी की इन घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे।चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गढ़मीरपुर के ही चार युवकों को ग्रामीणों ने चिन्हित कर रखा था लगभग 300 से अधिक मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले इस शातिर चोर गिरोह के मुख्य सरगना सलमान उर्फ सरकारी व उसके एक साथी आदिल उर्फ टोन्ना को पुलिस गिरफ्तार करके कई मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेज दिया।