हरिद्वार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अमरीश कुमार का निधन, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जताया शोक…..

हरिद्वार- कांग्रेस के वरिष्ठ नेताऔर पूर्व विधायक अमरीश कुमार का निधन हो गया है। उनके निधन पर राजनीतिक हलकों में शोक है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान वे कोरोना की चपेट में आए थे। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं, उनके निधन पर हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शोक जताया है।

निशंक ने ट्वीट किया, उनके निधन का समाचार सुनकर गहरा धक्का लगा है। वे उत्तर प्रदेश की विधानसभा से मेरे मित्र रहे। अनेक सामाजिक विषयों पर हमेशा हमारी चर्चा होती रही। वहां दलगत राजनीति को हमने कहीं आड़े नहीं आने दिया था। वे संसदीय ज्ञान के मर्मज्ञ थे। उनके निधन से निश्चित रूप में क्षति हुई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here