हरिद्धार छोड़ भाजपा के 13 जिलाध्यक्षों की घोषणा !

बड़ी खबर : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव को देखते हुए आखिरकार कडी मशकत के बाद 13 जिलों के अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर ही दी। हालांकि हरिद्धार में पार्टी के दिग्गज नेताओ में गुटबाजी किसी से छुपी नहीं है,शायद यही वजह है कि संगठन ने राज्य के सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी जबकि हरिद्वार को छोड दिया।

राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर उत्तराखंड में भाजपा ने सगंठन के 23 जिलों को खत्म करते हुए 13 प्रशासनिक सहित 14 जिलों का गठन किया गया। जिसमें रविवार को हरिद्वार को छोड़ बाकि जिलो के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गयी।

नए बनाए गए जिलाध्यक्ष 

पिथौरागढ – विरेंद्र बल्दिया

चम्पावत – रामदत्त जोशी

अल्मोड़ा – गोविंद पिल्खवाल

बागेश्वर से – सिंह राणा

नैनीताल – प्रदीप सिंह बिष्ट

चमोली – मोहन प्रसाद थपलियाल

रुद्रप्रयाग – विजय कपर्वाण

देहरादून – शमशेर सिंह पुण्डीर

उधम सिंह नगर – शिव अरोरा

देहरादून महानगर – विनय गोयल

हालांकि हरिद्धार जिले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है,यंहा पर कमान किसके हाथ में होगी,यह अभी तय होना बाकि है। लेकिन कहा जा कि हरिद्धार में बड़े नेताओं की आपसी रार ने भाजपा के संगठन को भी मुश्किल में डाल दिया हैं। यही वजह है कि मैराथन मंथन केवल हरिद्वार पर होने के बाद भी इसका फैसला न हो पाना यही साबित करता है कि हरिद्वार के इन दो भाजपा नेताओं की आपसी रार खत्म नहीं हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here