Homeराज्यउत्तराखण्डहरकी पौड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

हरकी पौड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

हरिद्वार – आज पूरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत में भी 75 ऐतिहासिक धरोहर पर भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
धर्मनगरी हरिद्वार स्थित विश्वप्रसिद्ध हरकी पौड़ी पर भव्य कार्यक्रम आयोजन हुआ, जिसमे हजारों की तादात में लोगो ने एक साथ योग किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह सहित पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गंगा सभा के पदाधिकारी सहित अन्य कई संस्थाओं से जुड़े लोगों ने योग किया।
पहली बार हरकी पौड़ी पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत में 75 प्रसिद्ध स्थानों पर योग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
हरिद्वार पूरे विश्व में विख्यात है और एक सांस्कृतिक धरोहर है। इनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था क्योंकि योग भारत की प्राचीन विद्या है और इसको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 177 देशों ने मनाने का निर्णय किया था। इसमें मुस्लिम देश भी शामिल थे पर हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और हमारे देश में कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। आज भारत के लाखों युवा योग के माध्यम से विश्व में योग की पटाखा फैला रहे हैं।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular