Homeराज्यउत्तराखण्डहम चले रास, तुम लगाओ आस.......

हम चले रास, तुम लगाओ आस…….

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए आज भाजपा की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. अनिल बलूनी का राज्यसभा निर्विरोध चुना जाना है जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के राज्यसभा की दावेदारी को लेकर तमाम अटकले चल रही थी उन सबके बीच भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में युवा चेहरे को तरजीह देते हुए सेकंड लाइन के नेता अनिल बलूनी को राज्यसभा का उत्तराखंड से उम्मीदवार बना दिया. हरीश रावत कार्यकाल के दौरान राज्यसभा सीट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम भी चर्चा में रहा और उन्हें राज्यसभा ना भेजना हरीश रावत को अपनी सरकार गिरा कर भुगतना पड़ता है हालांकि कांग्रेस और भाजपा में अलग तरह का समीकरण देखा जा रहा है. मौजूदा हालात के मद्देनजर भाजपा संगठनात्मक तौर पर तो मजबूत है ही वहीं विधानसभा के आंकड़ों में भी बहुत ज्यादा मजबूत है लिहाजा अनिल बलूनी के राज्यसभा जाने के बाद पूर्व की तरह बहुगुणा की नाराजगी से सरकार और संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. लिहाजा अनिल बलूनी राज्यसभा के लिए चल पड़े हैं और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा आगामी स्थिति के लिए आस लगाए बैठे हैं.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular