Homeराज्यउत्तराखण्डहड़ताल पर गए मुंजाल सोवा कम्पनी के कर्मचारियों को 15 दिन के...

हड़ताल पर गए मुंजाल सोवा कम्पनी के कर्मचारियों को 15 दिन के बाद भी नहीं निकला कोई निष्कर्ष।

हरिद्वार – अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुंजाल शोवा कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे। जहां उप श्रम आयुक्त मधु नेगी चौहान के सामने मामला आने पर कंपनी प्रबंधन हुए कर्मचारियों के बीच एक लिखित समझौता कराया गया था। जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को मानने को लेकर कंपनी प्रबंधन ने 15 दिन का समय मांगा था।
लेकिन आज फिर 15 दिन के बाद भी मुंजाल सोया कंपनी के कर्मचारी फिर अपनी मांगों को लेकर अड़ गए हैं।

कंपनी प्रबंधन ने 15 दिन का समय ले जाने के बाद अब फिर अपनी शर्तों और अपने फैसले से पल्ला झाड़ लिया है और फिर से कंपनी कर्मचारियों पर 3 महीने का समय देने का दबाव बना रहे हैं। लगातार कंपनी प्रबंधन द्वारा चल रही टालमटोल को लेकर कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।

मुंजल शोवा कंपनी कर्मचारी के प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने समझौते में 15 दिन का समय लिया था, लेकिन अब फिर टालमटोल करते हुए 3 महीने काफी समय मांग रहे हैं।

लगातार सालों से चल रही इस समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है और यदि ऐसा ही चलता रहा और कंपनी कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न होता तो हम दोबारा फिर धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।

कंपनी प्रबंधन और कर्मचारी के बीच हुए समझौते पर यदि आज राजीनामा नहीं होता है। तो कंपनी कर्मचारी फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments