बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र में अंधेरे में डूबे गांव हंस फाउंडेशन के सहयोग से अब बिजली की रोशनी से जगमग हो जायेंगे। हंस फाउंडेशन ने आज केदारनाथ में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के माध्यम से देश में पहला हंस पाॅवर पैक श्री केदारनाथ एवं बद्रीनाथ मन्दिर समिति को समर्पित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इन सोलर पाॅवर पैक के जरिए सरकार अब 2019 तक राज्य के हर घर तक बिजली पंहुचाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता के साथ केदारनाथ धाम पंहुचे और पूजा अर्चना कर भगवान केदारनाथ का आर्शीवाद लिया। हंस फाउंडेशन की प्रेरणास्त्रोत माता मंगला, भोले जी महाराज व चैयरपर्सन श्वेता रावत व हंस पाॅवर पैक को इजाद करने वाले फाउंडेशन के ट्रस्टी मनोज भार्गव ने भी केदारनाथ धाम पंहुच कर श्री केदारनाथ के चरणों मे अपना पहला सोलर पाॅवर पैक अर्पित किया। माता मंगला ने इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भी सोलर पाॅवर पैक देकर उत्तराखण्ड में बिजली से अछूते गांव को रोशनी से जगमग करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की।




