Homeराज्यउत्तराखण्डसड़कें हुई बंद, ग्रामीण खुद ही सड़कें खोलने को मजबूर।

सड़कें हुई बंद, ग्रामीण खुद ही सड़कें खोलने को मजबूर।

चमोली – चमोली के देवाल -खेता मोटर मार्ग पर स्थानीय जनता के लिए आवाजाही करना किसी चुनौती से कम नही है।

तस्वीरों में दिख रहे ये ग्रामीण सिस्टम को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। वही ग्रामीण अपने संसाधनों से सड़क का मलबा हटाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। ये सड़क पीएमजीएसवाई विभाग की है।

जबकि जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आदेश दिया है कि भूस्खलन वाले स्थानों पर जेसीबी मशीन तैनात रखें जिससे की आवाजाही करने वाले राहगीरों को कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े ।

देवाल – सियालकोट मोटर मार्ग पलबरा पर सड़क बार-बार बाधित हो जाती है। लेकिन विभाग के द्वारा वहां पर कोई भी जेसीबी मशीन तैनात नहीं की गई है। जिसमें क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular