Homeराज्यउत्तराखण्डस्व. मेजर अशोक कुमार के जन्मदिन के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ने...

स्व. मेजर अशोक कुमार के जन्मदिन के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ने 275 बोनसाई पौधे राजभवन को भेंट किए….

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की उपस्थिति में सुषमा खिंडारिया द्वारा अपने पति स्व. मेजर अशोक कुमार के जन्मदिन के अवसर पर राजभवन को 275 बोनसाई पौधे सौंपे गये। स्व. मेजर अशोक कुमार द्वारा अपने घर पर बोनसाई गार्डन तैयार किया गया था। बोनसाई गार्डन के 275 बोनसाई पौधे उनकी धर्मपत्नी द्वारा आज राजभवन को भेंट किये गये।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सुषमा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए बोनसाई पौधों की समुचित देखभाल की जाएगी। उन्होंने वर्ष 2005 में बोनसाई गार्डन के निर्माण के दौरान स्व. मेजर अशोक के सहयोग को याद करते हुए कहा कि यह बड़ा सौभाग्य है कि आज उनके ही जन्मदिन के अवसर पर एक बार दोबारा इस गार्डन के विस्तारीकरण के लिए उनका सहयोग मिल रहा है। राज्यपाल ने कहा कि इस गार्डन को विस्तार देते हुए भव्य एवं विश्व स्तरीय बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गार्डन में लाइट एंड साउंड, वाटर शो का प्रस्ताव बनाया गया है जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रीमती सुषमा ने अपने पति स्व. मेजर अशोक को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि मेजर अशोक का बोनसाई से बेहद लगाव रहा है और उनके ही विशेष प्रयासों से आज भी सभी बोनसाई संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास रहा है कि मैं अपने दिवंगत पति की विरासत को आने वाले पाढ़ियों के देखने और उनके सीखने के लिए रख सकूं। उन्होंने बोनसाई पौधों को स्वीकार करने पर राज्यपाल का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि राजभवन के इस बोनसाई गार्डन में 50 वर्ष से अधिक आयु तक के बोनसाई पेड़-पौधों को संरक्षित किया गया हैं। इनकी देखभाल वैज्ञानिक विधि की जाती है। सभी पौधों पर उनके वैज्ञानिक नाम लिखे गए हैं। राजभवन के बोनसाई गार्डन में अब 500 से अधिक बोनसाई पौधे हो गए है !

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular