Homeराज्यउत्तराखण्डस्वास्थ्य विभाग हुआ सर्तक, डेंगू कों लेकर उठाये जा रहे है यह...

स्वास्थ्य विभाग हुआ सर्तक, डेंगू कों लेकर उठाये जा रहे है यह कदम…

शैली देहरादून- बीते वर्षों से सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर अभी से तैयारिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इंटेंसिव सोर्स डिटेक्शन सर्वे कराया जा रहा है। जिससे क्षेत्रों पर डेंगू के अटैक से पहले ही वहां छिड़काव आदि कराया जा सके। वर्ष 2016 में 1434 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। यहां तक की तीन लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। वहीं बीते वर्ष 198 केस पॉजीटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग को डर है कि इस बार भी कहीं इसी प्रकार से डेंगू का डंक शहर में परेशानी खड़ी न कर दे। ऐसे में विभाग ने पहले ही सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत दून में 200 से अधिक आशाएं संभावित स्थानों पर जाकर लिस्ट तैयार करेंगी। इसके बाद नगर निगम वहां पर छिड़काव करेगा। जानकारी के मुताबिकए डेंगू का मच्छर एक बार में तकरीबन दो सौ से अधिक अंडे देता है। वहीं अंडे से लार्वा पैदा होने का चक्र काफी समय तक चलता है। ऐसे में एक बार छिड़काव करने से असर नहीं होता है। इसलिए जो स्थान चिह्नित होंगे, वहां पर कई बार छिड़काव किया जाएगा। जुलाई से लेकर नवंबर तक पानी के ठहराव को देखते हुए डेंगू के प्रकोप की संभावनाएं अधिक रहती हैं। ऐसे में आशा कार्यकर्ताओं की मदद से दवाई घर-घर पहुंचाई जाएगी। जहां पानी के ठहराव की संभावनाएं रहेंगी, वहां दवा डालकर डेंगू के लार्वा व प्यूपा को पनपने से पहले ही खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा दवाए, प्लेटलेट्स आदि की उपलब्धता को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular