Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत, पांच नए मरीज और...

स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत, पांच नए मरीज और आये सामने…….

देहरादून- उत्तराखंड मे स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। स्वाइन फ्लू के चलते एक और मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पांच नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। मरीजों का दून अस्पताल के अलावा विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्वाइन फ्लू से पीड़ित देहरादून निवासी एक और मरीज की मौत हो गई। जबकि पांच नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। मरीजों का दून अस्पताल समेत निजी व सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अस्पतालों में भर्ती मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल यानी एनसीडीसी भेजा गया था, जहां प्रयोगशाला में जांच के बाद स्वाइन फ्लू बीमारी की पुष्टि हुई है। फिलहाल, मरीजों का इलाज जारी है। बता दे कि स्वाइन फ्लू बीमारी से अब तक राज्य में 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमें फ्रांसीसी नागरिक भी शामिल हैं। जहां तक मरीजों की कुल संख्या का सवाल है तो अब तक 154 मरीजों में बीमारी की पुष्टि हो चुकी है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2