Homeराज्यउत्तर प्रदेशइन वास्तुदोष के कारण घर मे कभी नहीं होती धन की बरकत,...

इन वास्तुदोष के कारण घर मे कभी नहीं होती धन की बरकत, आदमी अमीर से हो जाता है कंगाल……

नौकरी और व्यवसाय आदि करने के बाद हम पैसे-रुपए तो खूब जुटा लेते हैं लेकिन उस पैसे को बनाए रखने या फिर बढ़ाने को लेकर हमारी जद्दोजहद हमेशा जारी रहती है। कमाया या इकट्ठा किया गया धन घर में बना रहे, इसके लिए आपको अपने घर के वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आप भले ही लाखों कमाते हों लेकिन उसकी बचत नहीं हो रही है तो आप कभी अमीर नहीं हो सकते। आइए जानते हैं उन 10 वास्तुदोषों के बारे में जिनके कारण अक्सर अमीर से अमीर आदमी भी जल्द ही कंगाल हो जाता है —
1.यदि आपके घर में तमाम कोशिशों के बावजूद पैसा नहीं बच रहा है तो आपको सबसे पहले घर के ईशान कोण पर नजर डालनी चाहिए। ईश्वर के इस स्थान पर गंदगी या डस्टबिन होने पर धन का नाश होता रहेगा। ऐसे में उत्तर-पूर्व में कभी भी भूलकर गंदगी न फैलाएं और इस स्थान पर भारी चीज न रखें।
2.हमारे यहां जल को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यदि आपके घरों में नलों से पानी टपकता है और पाईप लाइन से लीकेज है तो यह आर्थिक नुकसान का संकेत देता है। वास्तु के नियम के अनुसार नल से पानी का टपकना आपके एकत्र किए गए धन को धीरे-धीरे खर्च होने का संकेत करता है। इस दोष के कारण श्री यानी महालक्ष्मी रूठ जाती हैं।
3. वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार का धन से गहरा संबंध होता है। इससे जुड़े वास्तुदोष धन हानि के कारक होते हैं। यदि किसी घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में हो तो हमेशा आर्थिक परेशानियां घेरे रहती हैं। इसी तरह यदि घर का मुख्य द्वार टूटा हुआ हो या फिर पूरी तरह से ना खुलता हो, तो इस वास्तुदोष से भी धनहानि होती है।
4. वास्तु के अनुसार घर बनवाते समय हमें हमेशा घर की ढलान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। यदि आपके घर की ढलान उत्तरपूर्व में ऊंची है तो धन के आगमन में रुकावटें आती रहेंगे और आय के अपेक्षा व्यय ज्यादा होगा। कहने का तात्पर्य उत्तर-पूर्व दिशा में न सिर्फ ढलान होना चाहिए बल्कि पानी का निकास भी इसी दिशा में होना चाहिए।
5. घर बनवाते समय ईशान कोण के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा में भी ढलान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आपके मकान का ढाल उत्तर-पश्चिम दिशा में नीचा है, तो निश्चित रूप से आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस वास्तुदोष के कारण घर में बरकत नहीं होती है। कहने का तात्पर्य उत्तर-पश्चिम दिशा का भाग ऊंचा होना चाहिए।
6. वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में प्रवेश करने पर सामने वाली दीवार का बायां कोना भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है। धन एवं समृद्धि की कामना को पूरी करने के लिए इस कोने पर धातु की कोई चीज लटकाकर रखनी चाहिए। साथ ही इस कोने में यदि दरारें हो तो उसे शीघ्र ही मरम्मत करवा देना चाहिए। धन की दृष्टि से इस कोने का कटा होना अशुभ माना जाता है।
7. दिन दुगुनी रात चौगुनी बरकत के लिए आपको अपने घर के धन स्थान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आप अपना धन जिस तिजोरी में रखते हैं, उसे दक्षिण की दीवार से इस प्रकार सटाकर रखें कि उसका मुंह उत्तर की ओर रहे। यदि संभव न हो तो पूर्व दिशा की तरह मुंह किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि दक्षिण दिशा की ओर तिजोरी का मुंह होने पर धन नहीं ठहरता है।
8.धन की बरकत के लिए रसोई के वास्तु पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि आपके घर में रसोईघर पश्चिम दिशा में है, तो धन तो खूब आएगा लेकिन बरकत नहीं होगी। कहने का तात्पर्य यह कि इस दिशा में रसोई होने से जातक के पास जैसे ही पैसा आता है, वैसे ही खर्च हो जाता है।
9. घर में टूटा हुआ बेड एक बड़ा वास्तुदोष माना जाता है। टूटे हुए बेड का वास्तुदोष न सिर्फ आपके खर्च को बढ़ाता है बल्कि इस दोष के कारण आर्थिक लाभ में भी कमी आती है। इसी तरह घर की छत पर या सीढ़ी के नीचे कबाड़ जमा कर रखने से भी आर्थिक नुकसान होता है।
10. यदि धन की बरकत चाहते हैं तो घर में प्लास्टिक के फूल व पेड़-पौधे से परहेज करें। प्लास्टिक के फूल और पौधे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। साथ ही साथ बासी फूल भी घर में न रखें।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments