Homeराज्यउत्तराखण्ड"स्वाइन फ्लू से अब तक 10 की मौत, मचा हड़कंप"

“स्वाइन फ्लू से अब तक 10 की मौत, मचा हड़कंप”

बड़ी खबर: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य में इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है, जिसमें से नौ मरीज देहरादून के थे। जनवरी से अब तक कुल 43 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

मौसम में नमी स्वाइन फ्लू के वायरस के लिए मुफीद साबित हो रही है। दून में लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। बीती 27 जुलाई को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में बैरागीवाला निवासी 29 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हुई थी। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल से प्राप्त रिपोर्ट में मृतक की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा स्वाइन फ्लू से पीड़ित सहारनपुर निवासी 38 वर्षीय एक महिला की अप्रैल में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में मौत हुई थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग यह कहकर इन्कार करता रहा कि महिला का सैंपल जांच के लिए दिल्ली नहीं भेजे गए। जबकि अस्पताल का कहना था कि महिला की जांच उनकी लैब में हुई और यह लैब एनसीडीसी से प्रमाणित है। बहरहाल विभाग ने अब इसे मान्यता दे दी है। इसके अलावा एसएमआइ अस्पताल की लैब की रिपोर्ट को भी विभाग अपनी सूची में शामिल कर रहा है।

43 मरीजों में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि 

43 मामलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें 31 मरीज देहरादून और सात अन्य जनपदों से हैं। पांच मरीज बाहरी राज्यों से यहां आए हैं। मृतकों में नौ मरीज देहरादून और एक पौड़ी से है। हाल में 23 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

राज्य में स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर आम जन के बीच व्याप्त भ्रांतियों व इनकी रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की महानिदेशक स्वास्थ्य (डीजी) डॉ. डीएस रावत ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों में स्वाइन फ्लू के उपचार की पर्याप्त दवा उपलब्ध है और रोगियों को लक्षणों के अनुसार उपचार दिया जा रहा है। डीजी हेल्थ ने निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम से अपील की है कि वह मरीजों और तीमारदारों को स्वाइन फ्लू के बारे में वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार ही जानकारी दें ताकि उनमें भय व भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो।

स्वाइन फ्लू से लड़ने के लिए जरुरी दिमाग से दर निकलना 

स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए सबसे जरूरी है दिमाग से डर को निकालना। ज्यादातर मामलों में वायरस के लक्षण कमजोर ही दिखते हैं। जिन लोगों को स्वाइन फ्लू हो भी जाता है, वे इलाज के जरिये सात दिन में ठीक हो जाते हैं। कुछ लोगों को तो अस्पताल में एडमिट भी नहीं होना पड़ता और घर पर ही सामान्य बुखार की दवा व आराम से ठीक हो जाते हैं।

कुछ मरीज ऐसे होते हैं, जिनमें मरीज पहले से ही हृदय रोग या किसी दूसरी बीमारी की गिरफ्त में होते हैं या फिर उन्हें बहुत देर से इलाज के लिए लाया गया होता है। कुछ ही मरीजों में लैब परीक्षण कराने की आवश्यकता होती है और उनमें भी समुचित इलाज प्रदान करने के लिए लैब परीक्षण के परिणामों का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, केवल समय रहते इलाज प्रदान किया जाना आवश्यक है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular