अभी अभी : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में नदारद रहने वाले 54 आई ए एस अफसरों को मुख्य सचिव की ओर से स्पस्टीकरण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।सूत्रों के मुताबिक इनमें अपर सचिव से प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के एचओडी, ज़िलाधिकारियों व मंडलायुक्त से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों की सूची तलब की है जिन्हें स्पस्टीकरण के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई अधिकारी नदारत थे। इस मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते मुख्य सचिव एस रामास्वामी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुपस्थित अधिकारियों की सूची तलब की थी। समारोह में 9 से10 अधिकारी ही पंहुचे थे।