Homeराज्यउत्तराखण्डस्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण में जिलाधिकारी ने स्कूलों को किया सम्मानित।

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण में जिलाधिकारी ने स्कूलों को किया सम्मानित।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने निजी स्कूल में आयोजित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी एवं विधायक शिव अरोरा ने संयुक्त रूप कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। साथ ही स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में जनपद के दो विद्यालयों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर डीएम व स्थानीय विधायक ने बधाई दी तथा इस कार्यक्रम में अन्य स्कूलों को पुरस्कृत भी किया।

रुद्रपुर के जेसीज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि विगत कई वर्षों से स्वच्छता पर सिर्फ जनपद या राज्य ही नही बल्कि पूरे राष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रायः देखा जा रहा है कि अपने घरों में तो साफ-सफाई बहुत अच्छे से रखते है, परन्तु अन्य सामाजिक स्थल पर हमारा योगदान घरों की तरह नही होता। जिस कारण हमारे क्षेत्र, जनपद, राज्य में स्वच्छता अच्छे से नही हो पाती है।

इस कार्य को बड़े स्तर पर पहले से और अधिक बेहतर करने के लिए प्रयास करना होगा। कहा कि मुझे बहुत प्रशंसा हो रही है कि हमारे जनपद के दो विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कृत होने जा रहे है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में हमारे जनपद के दो विद्यालयों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना कोई सामान्य बात नही है यह बहुत ही सम्मान की बात है हमार जनपद के लिए। उन्होने कहा कि जिन विद्यालयों का जनपद स्तर पर भी चयन हुआ है वे भी बाधाई के पात्र है।

उन्होने कहा कि विद्यालय का कार्य सिर्फ शिक्षा देना ही नही बल्कि बच्चों में समग्र विकास करना है, हमे अपनी अवधारणा बदलनी होगी। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम में मुख्य श्रेणी में चयनित विद्यालयें में रूद्रपुर ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रा0वि0 महाराजपुर, प्रा0वि0 गंगापुर, रा0ई0का0 बरा, आरऐएन पब्लिक स्कूल, शहरी क्षेत्र में सांई पब्लिक स्कूल खड़कपुर, पीआरबीएचएस ऐकेडमी नगर काशीपुर प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। उप श्रेणी में चयनित विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्र के दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट मेरीज सिनियर सेकेण्डरी स्कूल, प्रा0वि0 महाराजपुर, प्रा0वि0 गंगापुर, उच्च प्रा0वि0 बिडौरा, आरऐएन पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय खटीमा, प्रा0वि0 बांसखेड़ा कलां, जीजीएचएस हरिदासपुर एवं रामनिवास सरस्वती अग्रवाल एसएसएम पीएमवी नगला तथा शहरी क्षेत्र में जीएचएस किच्छा, लिटिल किंगडम प्रीपेटरी स्कूल रूद्रपुर, पीएस कोलम्बस सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल, क0जू0हा0 स्कूल किच्छा, श्री कृष्णा मर्चेन्ट, प्रा0वि0 आजाद नगर, पीआबीएचएस ऐकेडमी नगर काशीपुर, प्रा0वि0 सितारगंज एवं कविता माॅर्डन जूनियर हाई स्कूल को सम्मानित किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular