Homeराज्यउत्तराखण्डसौतेले पिता ने मासूम का गला रेत कर पहुंचाया मौत के घाट।

सौतेले पिता ने मासूम का गला रेत कर पहुंचाया मौत के घाट।

हरिद्वार – कल दोपहर सिडकुल थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। वही बच्ची का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने बच्ची की शिनाख्त कर ली है, इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी तक पहुंचने की लगातार कोशिश में जुटी थी। पुलिस की शक की सुई लगातार बच्ची के पिता पर जाकर टिक रही थी। जो आखिरकार सच साबित हो गई है।

पुलिस ने आरोपी पिता को सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के गले पर भी ब्लेड से कट के गहरे निशान बने हैं, जिस कारण सिडकुल पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है,जहां उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि हरिद्वार जिला मुख्यालय रोशनाबाद के नजदीक मंगलवार दोपहर कुछ राहगीरों ने खाला टीरा मार्ग पर झाड़ियों में एक बच्ची का शव पड़ा देखा था। स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए एक छोटे से सुराग ने दो साल की मासूम बच्ची के हत्याकांड में जल्द खुलासा हुआ। पति पत्नी में हुआ था विवाद: साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को आरोपी की पहचान भी बताई थी। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने झाड़ियों से लहूलुहान हालत में आरोपी को निकलते देखा था। सिडकुल पुलिस को यह भी पता चला है कि बच्ची के माता-पिता अलग-अलग धर्म से हैं। दोनों के बीच विवाद होने पर पिता अपने साथ बच्ची को बागपत ले गया था, जबकि मां अपने घर बिजनौर चली गई थी। पुलिस मान रही है कि विवाद के कारण ही पिता ने बच्ची की हत्या की होगी, तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

आपको बता दे बीते दिन सूचना पर पुलिस कप्तान डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बीएस चौहान और थानाध्यक्ष सिडकुल संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया में बच्चे के गले पर धारदार हथियार से रेतने के निशान थे। जिससे यह माना जा रहा था कि गला रेतकर हत्या की गई होगी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर बच्ची की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घटनास्थल के आसपास एक घायल व्यक्ति को देखा था।

बच्ची की फोटो के आधार पर पहचान कराने पर मालूम हुआ कि बागपत के टिकरी गांव (यूपी) निवासी कुलदीप सिडकुल क्षेत्र के डेंसो चौक इलाके में रहकर गाड़ी चलाता था। उसने फैक्ट्री में काम करने वाली बिजनौर निवासी एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने कहा था कि बच्ची के पिता कुलदीप की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या में उसी का हाथ सामने आ रहा है। जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा। वहीं अब आरोपी की गिरफ्तार के बाद उसने सारे राज खोल दिए है और पुलिस का शक सही साबित हुआ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular