Homeराज्यउत्तराखण्डसौतेली माँ पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को...

सौतेली माँ पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ वादी दर्शन लाल निवासी पण्डा द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी कि उनका पुत्र बिशाल जो कृष्णापुरी में रहता है, उनके पण्डा में स्थित घर में आकर उनकी दूसरी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर वहां से भाग गया है। तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में धारा 307 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना जाजरदेवल संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त विशाल पुत्र दर्शन लाल निवासी कृष्णापुरी पिथौरागढ़ उम्र 21 वर्ष को धारचूला रोड कूड़ादान से आगे खड़केश्वर मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular