Homeराज्यउत्तराखण्डसोशल मीडिया पर युवक को तमंचा दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया...

सोशल मीडिया पर युवक को तमंचा दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – दहशत फैलाने की नियत से तमंचे पर डिस्को गाने पर तमंचा लहराते हुए एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तमंचा व जिंदा कारतूस के गिरफ्तार कर लिया है।

तमंचे पर डिस्को नामक गीत को लेकर नगर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। यहां बता दें कि ग्राम जुड़वा निवासी गौतम पुत्र ब्रह्मपाल सिंह के द्वारा अपने स्टाग्राम पेज पर अवैध तमंचे के साथ विडियो को प्रदर्शित कर प्रचार प्रसार किया जा रहा था। जिसको लेकर जनता में भय व्याप्त था। आज घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और वंदना वर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति अपने आप को इंस्टाग्राम पर प्रदर्शित कर लोगों में भय व्याप्त कर रहा था।

जिसको पुलिस ने तमंचा व जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने सख्त चेतावनी दी है कि इस तरीके की पोस्ट डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular