Homeराज्यउत्तराखण्डसोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण टूटे हुए तटबंध से गाँव...

सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण टूटे हुए तटबंध से गाँव में घुसा पानी।

हरिद्वार/लक्सर – लक्सर क्षेत्र में बीती रात ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से लक्सर के पास से होकर बह रही सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

सोलानी नदी के आसपास किसानों के खेतों में पानी भर गया हालात पर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। खानपुर के ग्राम हस्तमोली में सोलानी नदी के तटबंध में टूटा होने से पानी निकल कर गाँव में घुस गया। जिससे गाँव के लोगों में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना लक्सर उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल को दी गई। क्षेत्रीय लेखपाल अंजू कंबोज ने बताया की लक्सर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर वह जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे तो और ग्रामीणों की मदद से सोलानी नदी के तटबंध में बने रास्ते को तत्काल भर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

लेखपाल ने बताया की फिलहाल गाँव की हालत सामान्य है और लोगों में किसी तरह का भय नहीं है।लक्सर उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल की ओर से सोलानी नदी के तटबंध की निगरानी के लिए राजस्व कर्मचारी तैनात किए हैं।जो तटबन्ध पर नजर बनाए हुए हैं। लक्सर उप जिलाधिकारी के अनुसार फिलहाल टूटे हुए तटबंध को बंद करा दिया गया है और हर हालात से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular