सोनम गुप्ता बेबफा है। क्या आपने भी ऐसा कोई मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है या पढ़ा है। देखा तो जरूर होगा। नोटबंदी के बाद आजकल सोनम बेवफा है या नही दूसरा ऐसा मुद्दा है जो चर्चा का केद्र बना है। कुछ नोटो पर किसी दिलजले आशिक ने अपनी दिल की भड़ास निकालते हुए ये मैसेज लिखा है। आप भी देखे।
सोशल मीडिया पर अगर कुछ टेªड कर रहा है तो समझो पूरी दुनिया को पता है। इन दिनो नोटबंदी के अलावा भी सोनम बेवफा है दूसरी ऐसी चीज है जिसके चारो तरफ चर्चा है। फेसबुक, व्हाट्एप समेत अन्य सोशल मीडिया में सोनम की बेवफाई के चर्चे है। 10 के सिक्के, 100 के नोट समेत अन्य विदेशी कंरेसी में भी सोनम के आशिक का दर्द सुर्खिया बटोर रहा है। पर आखिर अभी तक ये पता नही चल पाया है कि सोनम और उसका दिलजला आशिक कौन है। पर एक बात तो तय है कि इस दिलटूटे आशिक की बात सोनम तक पहुंच गयी है।
सोनम बेवफा का मैसेज के अलावा सोशल मीडिया पर सोनम के जबाव का नोट भी वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है “मै नही बेवफा मै नही बेवफा सिर्फ तुम्हारी सोनम गुप्ता” हलाकिं अभी तक इस बात की पुष्टि नही की गई है कि वो मैसेज सोनम ने ही लिखा है।