Homeअध्यात्मसोई किस्मत जगाना चाहते हैं? ये Try करें..

सोई किस्मत जगाना चाहते हैं? ये Try करें..

अगर आप पैसों की तंगी, घर की समस्या को दूर करने के उपाय करते-करते थक गए हैं तो हम बताते हैं आपको एर रामबाण इलाज जो आपकी किस्मत के ताले खोल देगा. देखते ही देखते आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी.

हर घर के पूजा स्थान पर कपूर जरूर होता है. भगवान की आरती और वातावरण को शुद्द करने वाला कपूर आपकी किस्मत चमकाने में भी अहम भुमिका निभा सकता है.

तो अगर आप भी अपनी सोई किस्मत को जगाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं इसको सही तरीके से इस्तेमाल करने के तरीका जिसके बाद आप धन संपदा से भरे रहेंगे.

अगर आपकी किस्मत का आपका साथ नहीं दे रही, पैसे आकर भी चले जा रहे हैं या फिर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो कुछ दिनों तक रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं. देखते ही देखते आपकी किस्मत पलट जाएगी.

घर या ऑफिस के वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में कपूर की दो गोली रखें. जब यह गल जाए तो फिर दो गोलियां रख दें. समय-समय पर आप कपूर रखते रहें, इससे वास्तुदोष खत्म हो जाएगा.

घर में हो रहे कलह को शांत करने के लिएकपूर को घी में भिगोएं और सुबह और शाम के समय इसे जलाएं. इससे निकलने वाले धुएं से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है.

बीमारियों से रोकथाम चाहते हैं तो शनिवार को कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज नहाएं.

शादी तय नहीं हो रही या किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकडे लें. अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें. इसके बाद देवी दुर्गा को इससे आहुति दें. घर में सुख-शान्ति होगी.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular