Homeराज्यउत्तराखण्डसेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र के एक निजी कंपनी में गैस रिसाव को लेकर...

सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र के एक निजी कंपनी में गैस रिसाव को लेकर किया गया मॉक अभ्यास।

देहरादून – देहरादून के तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सेलाकुई में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। जिसके तहत देहरादून के आपदा परिचालन केंद्र को सूचना प्राप्त हुई की तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सेलाकुई में स्थित लिंडे लिमिटेड देहरादून एमआई सेंट्रल होप टाउन ट्विन इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 2 सेलाकुई, विकासनगर में प्रोपेन गैस रिसाव होने की सूचना है।

राहत एवं बचाव कार्य हेतु एनडीआरएफ, एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई हैं। तहसीलदार विकास नगर मौके पर पहुंचे। सूचना के अनुसार उक्त उद्योग में 17 लोग कार्य कर रहे थे, 7 लोग निकल आए, 10 लोगों के फंसे होना बताया जा रहा है। जिन्हे रेस्क्यू किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी विकासनगर मौके पर रहकर राहत बचाव कार्य को मॉनिटर कर रहें हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular