Homeराज्यउत्तराखण्डसेना में भर्ती की है ललक, तो हो जाइए तैयार, उत्तराखंडी युवाओं...

सेना में भर्ती की है ललक, तो हो जाइए तैयार, उत्तराखंडी युवाओं को मिलेगी विशेष छूट….

बड़ी खबर : अगर आप भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। सेना के लैंसडौन भर्ती कार्यालय की ओर से अप्रैल माह में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के युवाओं के लिए होगी। साथ ही पहाड़ के युवाओं को अब सेना भर्ती में तीन सेंटीमीटर लंबाई में छूट दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह मैदान (महिंद्रा ग्राउंड) में सोमवार से दो दिवसीय सेना मेला का आयोजन किया गया है। जिसमे सेना भर्ती से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। स्टॉल पर मौजूद सेना के जवान बहुत ही सरल और सटीक जानकारी युवाओं को सेना में भर्ती के बारे में बता रहे है। पहाड़ के युवाओं को अब लंबाई में भी तीन सेंटीमीटर की छूट दी जा रही है। पहले ऊंचाई 166 सेमी थी, जिसे अब घटाकर 163 कर दिया गया है। ऐसे में छोटे कद के युवाओं के लिए ये बड़ी राहत है।

मीडिया खबरों के अनुसार इसमें सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन आदि के पद शामिल हैं। युवाओं को बताया गया कि जनपद हरिद्वार को छोड़ अब भर्ती होने के लिए ऊंचाई पर तीन सेंटीमीटर की छूट दी गई है। बताया गया कि भर्ती अप्रैल माह में होगी। इसकी तिथियों में हल्का फेरबदल हो सकता है। भर्ती का स्थान भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular