Homeराज्यउत्तराखण्डसेना को मिले 314 युवा अफसर, 11 देशों के 30 कैडेट्स भी...

सेना को मिले 314 युवा अफसर, 11 देशों के 30 कैडेट्स भी अपने देश की सेनाओं का बने हिस्सा।

देहरादून – भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पास आउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है।

एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं।

बता दें इस पासिंग आउट परेड के बाद कुल 344 जेंटलमैन कैडेट्स सैन्य अधिकारी बने। इनमें 30 कैडेट्स मित्र देशों के हैं, वहीं 314 भारतीय मूल के कैडेट्स इस परेड में शामिल हुए। आईएमए से पास होने वाले 30 विदेशी कैडेट्स में भूटान के 13 कैडेट्स, मालदीव के 3 कैडेट्स, म्यांमार का 1 कैडेट, नेपाल के 2 कैडेट्स, श्रीलंका के 4 कैडेट्स, सूडान का 1 कैडेट, तंजानिया का 1 कैडेट, तुर्किस्तान का 1 कैडेट, वियतनाम का 1 कैडेट, उज्बेकिस्तान का 1 कैडेट और तजाकिस्तान के 2 कैडेट्स शामिल हैं।

इन्हें मिला अवार्ड

स्वार्ड आफ आनर-  पवन कुमार

स्वर्ण पदक – पवन कुमार

रजत पदक- जगजीत सिंह

रजत पदक टीजीसी – अभिषेक शर्मा

कांस्य पदक – प्रापु लिखित

चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर- जोजिला कंपनी

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular