Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ासेना की अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के साथ युवक गिरफ्तार।

सेना की अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के साथ युवक गिरफ्तार।

अल्मोड़ा/रानीखेत – रानीखेत सेना के सोमनाथ मैदान में भर्ती के दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस, मिलट्री पुलिस एवं भर्ती कार्यालय की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक युवक पर फर्जी दस्तावेजों का संदेह होने पर पकड़ कर पुलिस सौंप दिया गया।

रानीखेत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया कि एक युवक जिसका नाम ताहिर खान पुत्र अहसान खान निवासी अलीपुरा थाना ककोड़ तहसील सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है जिसके द्वारा अपने फर्जी स्थाई निवास, जाति निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से बनाये गये हैं। ताहिर खान को जारी एडमिट कार्ड में दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।


एआरओ भर्ती बोर्ड की तहरीर के आधार पर ताहिर खान  को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली रानीखेत में उसके विरुद्ध धारा 420 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार युवक के कब्जे से पुलिस ने जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, हाईस्कूल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड बरामद किया।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular