Homeअध्यात्मसूर्य ने बदली अपनी दिशा, अगले 1 महीने इन राशि वालों के...

सूर्य ने बदली अपनी दिशा, अगले 1 महीने इन राशि वालों के अच्छे दिन

सूर्य कन्या राशि में, इनके आए अच्छे दिन
रात 12 बजकर 55 मिनट पर सूर्यदेव अपनी राशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में आ रहे हैं। सूर्य इस राशि में अगले महीने यानी 17 अक्टूबर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान सूर्य का आपकी राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा. जानते हैं की इसका आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है ।

मेष: कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा
सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से छठे घर में होने जा रहा है जिससे आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगें लेकिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना होगा। सूर्य को जल देना लाभप्रद रहेगा।

वृषभ: स्थिति कुल मिलाकर संतुलित रहेगी
वहीँ प्रेम संबंधी मामलों में आपको संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में पंचम राशि से पंचम स्थान में गोचर कर रहा सूर्य आपको उत्साही और जोशीला बनाएगा। सलाह है कि सहकर्मियों पर दबाव बनाने की कोशिश ना करें और अधिकारियों से बहस में ना उलझें नहीं तो परेशानी होगी।

मिथुनः आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित
आपकी राशि से चौथे घर में गोचर कर रहा सूर्य आपको व्यस्त रखेगा। माता की सेहत नरम रहने से परेशान रह सकते हैं। सगे-संबंधियों से बहस में ना उलझें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संयम से काम लें और भगवान का ध्यान करें।

 

कर्कः अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे
आप इन दिनों अधिक प्रभावशाली और उर्जावान महसूस करेंगे। आपके लिए उचित होगा कि मित्रों एवं भाई-बहनों से तालमेल बनाए रखें, इनसे आपको भरपूर लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेगा।

सिंहः आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें
सूर्य का गोचर आपकी राशि से दूसरे घर में हो रहा है ऐसे में आपको आंखों में तकलीफ हो सकती हैं। बुखार एवं अन्य छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि वाणी पर संयम रखें और कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें । आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें और लेन-देन में सावधानी बरतें नहीं तो परेशानी होगी।

 

कन्या: आप काफी एक्टिव महसूस करेंगे
सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से हो रहा है ऐसे में आप काफी एक्टिव महसूस करेंगे। प्रयास से अटके कामों को पूरा कर सकते हैं। लेकिन सेहत का आपको ध्यान रखना होगा, बदलते मौसम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

तुलाः आपके खर्च बढ़ने वाले हैं
आपकी राशि से बारहवें घर में सूर्य का यह गोचर आपको लंबी दूरी की यात्रा करवा सकता है। सेहत का ध्यान रखें आपके खर्च बढ़ने वाले हैं। सलाह है कि विरोधियों से सावधान रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिकः विभिन्न क्षेत्रों मिलेगा लाभ
आपके लिए सूर्य का यह गोचर लाभप्रद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व और प्रभाव बढे़गा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। घरेलू जीवन एवं प्रेम में समझदारी से कदम बढ़ाएं।

धनु राशिः सामाजिक क्षेत्र में महत्व बढ़ेगा
राशि से दसवें घर में सूर्य का गोचर शुभ माना गया है। कार्यक्षेत्र में इन दिनों आपकी सक्रियता बढ़ेगी जिसका लाभ भी आपको मिलेगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कामयाबी मिल सकती है।

कुंभ : अचानक व्यय का योग है
सूर्य का गोचर आपकी राशि से आठवें घर में हो रहा है ऐसे में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। बड़े बुजुर्गों से विवाद न करें, इनसे सलाह और आशीर्वाद लेकर काम करना बेहतर रहेगा।

मीनः खान-पान में लापरवाही से बचें
राशि से सातवें घर में सूर्य का गोचर पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ा सकता है। खान-पान में लापरवाही से बचें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नौकरी में स्थिति ठीक रहेगी लेकिन साझेदारी के काम में मनमुटाव एवं परेशानी हो सकती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments