Homeअध्यात्मसूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशि के लोगों के लिए खुशखबरी, होगी...

सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशि के लोगों के लिए खुशखबरी, होगी धन की वर्षा, मिलेगी नौकरी…..

15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन करने वाला है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य मेष से वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। जो वृषभ संक्रांति कहलाएगा। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि सूर्य का वृषभ राशि में होने वाला संक्रमण कुछ जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। इन लोगों को नौकरी, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।

मेष – सूर्य का राशि परिवर्तन धन भाव में होने से यह समय आपके लिये शुभ रहने के आसार हैं। सूर्य आपके लिये धन प्राप्ति के योग बना रहा है। करियर के मामले में भी आपके लिये कार्योन्नति के योग बन सकते हैं। पर्सनल लाइफ में भी सौहार्द कायम रह सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य बने रहने के आसार हैं।

वृषभ –  जो डेस्क जॉब में हैं उन्हें शानदार परिणाम भी मिल सकते हैं। कृषि एवं मार्केटिंग वालों के लिये भी अच्छा समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहने के आसार हैं। इस समय आपको अपनी रोमांटिक लाइफ में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

कर्क – कर्क जातकों के लिये सूर्य का वृषभ में आना बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। आपकी राशि से सूर्य लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आप धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। नया व्यवसाय, नई नौकरी शुरु करने के अवसर मिल सकते हैं। कार्योन्नति के भी संकेत आपके लिये बन रहे हैं। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर का सपोर्ट आपको मिल सकता है। इस दौरान कहीं घुमने की योजना भी पार्टनर के साथ बना सकते हैं।

सिंह – सूर्य परिवर्तित होकर आपके कर्म क्षेत्र में आ रहे हैं जो कि आपके लिये बहुत अच्छी उन्नति के संकेत कर रहे हैं। इस समय आप आत्मविश्वास से लबरेज रह सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपको अपने कार्य के लिये प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। जो जातक नौकरी बदलने के इच्छुक हैं उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायी जातक भी अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहते हैं तो यह समय आपके लिये सही रहने के आसार हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट रहेगा। इस पूरे समय आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्याकता है। स्वास्थ्य सामान्य बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

कन्या – सूर्य का यह परिवर्तन आपके भाग्य स्थान में होने से भाग्योन्नति के संकेत हैं। पूर्व में यदि आप किसी छोटी-मोटी शारीरिक अस्वस्थता से झूझ रहे हैं तो उससे निजात मिल सकती है। आत्मबल मजबूत बना रहेगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर से आपकी खूब पटेगी। रोमांस का लुत्फ उठा सकते हैं। जो जातक विवाह करने के इच्छुक हैं खासकर प्रेम विवाह उनके लिये भी उचित समय रह सकता है। कुल मिलाकर सूर्य का वृषभ राशि में आना आपके जीवन में सुख समृद्धि आने के संकेत कर रहा है।

मकर – सूर्य का पंचम भाव में परिवर्तन आपके लिये शुभ कहा जा सकता है। विशेषकर संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा प्राप्ति के लिये संतान को आपसे दूर जाना पड़ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार हैं। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिये भी समय अच्छा है। स्वास्थ्य लाभ मिलने के आसार भी हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular