बड़ी खबर : राजधानी देहरादून में जोगीवाला क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने अपने भाई के नाम लिखे सुसाईट नोट लिखा “मैं हार गया नो पोस्टमार्टम कॉल माई ब्रदर तनवीर”…. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
सोमवार को चौकी जोगीवाला पर सिटी कंट्रोल से सूचना मिली कि बद्रीपुर फाटक के पास एक रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त मोहम्मद रिहान (50 वर्ष) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी बद्रीपुर जोगीवाला देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है ‘मैं हार गया नो पोस्टमार्टम कॉल माई ब्रदर तनवीर।’ जिसमें मृतक के हस्ताक्षर भी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अधेड़ की अपनी एक कपड़े की दुकान थी।



