Homeराज्यउत्तर प्रदेशBIG BREAKING...सुपरस्टार हरदा बने रजनीकांत! RELEASING ON 15 FEB

BIG BREAKING…सुपरस्टार हरदा बने रजनीकांत! RELEASING ON 15 FEB

उत्तराखंड विधनसभा चुनाव में नेता व्यक्तिगत तौर पर अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी खूब किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी युवाओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल कर रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक के बाद एक वीडियो का वायरल होना इस बात का सबूत है। हरदा का पहले बाहुबली अवतार फिर राउडी राठौर और अब रजनीकांत अवतार भाजपा को चुनौती दे रहा है।

राउडी के बाद रजनीकांत बने हरदा

आपको बता दें आज नौजवानों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया से बेहतर और कोई जरिया नहीं हो सकता है। प्रदेश में तो वैसे भी चुनाव का माहौल है तो ऐसे में इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। शायद यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के अलग-अलग अवतारों वाले वीडियो जारी कर रही है। हालांकि बाद में वो इस बात से इंकार करती आई है कि वीडियो पार्टी ने नहीं बल्कि किसी प्रशंसक ने बनाई होगी। आपको बता दें कि इन दिनों हरीश रावत का रजनीकांत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हरदा को दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के रुप में दिखाया गया है। इस वीडियो में हरीश रावत फिल्मी स्टाईल में पीएम मोदी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसने बनाया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी हरदा के दो वीडियो, पहला बाहुबली अवतार और उसके बाद राउडी राठौर वाला वीडियो वायरल हो चुका है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular