उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसपी के तहत गेहूं खरीद कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर गेहूं खरीद का कार्य सुचारु ढंग से किया जाए। किसानों की सुविधा के लिए गेहूं खरीद केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। गेहूं खरीद के सम्बन्ध में हेल्पलाइन संचालित की जाए। उन्होंने गेहूं क्रय की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल का पालन किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। गेहूं खरीद केन्द्रों पर सेनिटाइजर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आॅक्सीमीटर की उपलब्धता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गो-आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबन्ध किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि संरक्षित गोवंश के लिए गो-आश्रय स्थलों में पीने के लिए पानी, चारा, छाया आदि की समुचित उपलब्धता रहे। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों के लिए भूसे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में भूसा बैंक स्थापित किया जाए।
Check great modes of skins. Models bring sound joy. Enjoy [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] here. Find any style smart.