Homeराज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी को जान से मारने की धमकी, बोला- '24 घंटे के...

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, बोला- ’24 घंटे के अंदर मार दूंगा’, खोज सको तो खोज लो…

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मैसेज भेजने वाले ने कहा कि मुख्यमंत्री को 24 घंटे के अंदर AK 47 से उड़ा दूंगा। अगर खोज सकते हो तो मुझे खोज के दिखाओ। धमकी का मैसेज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। 112 के ऑपरेशन कमांडर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। धमकी भरा मैसेज यूपी 112 के वाट्स एप नंबर पर भेजा गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल, यह तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। सबसे पहले 21 नवंबर 2020 को यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वाट्सएप नंबर पर धमकी का मैसेज मिला था। पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया था। मैसेज भेजने वाला नाबालिग था। इसके अलावा, 21 मई 2020 को मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वाट्स एप नंबर पर मिले मैसेज में कहा गया था कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दूंगा। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular