
ऋषिकेश-सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एम्स ऋषिकेश पहुँचे ।
कैंसर पीड़ित 25 वर्षीय महिला अनु धामी का उपचार कर रही चिकित्सा टीम से मुलाकात की।DM ने अनु के स्वास्थ्य की स्थति के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली ।
जिलाधिकारी ने सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर अनु धामी के पति मदन धामी से भी भेंट की शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया ।
अनु धामी बोनमेरो ट्रांसप्लांट संबंधी बीमारी से भी पीड़ित हैं ।अनु धामी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी है ।
जिलाधिकारी ने बीमार महिला और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।
बता दें सीएम धामी ने सोशल मीडिया से अनु की बीमारी में मदद की आ रही गुज़ारिश का संज्ञान लिया है।