Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया ऐलान, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र...

सीएम धामी ने किया ऐलान, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र…

देहरादून- राज्य में अब धामी सरकार का बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में होगा… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका एलान किया है… सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार जून माह के दूसरे पखवाड़े में गैरसैंण में सरकार सत्र आहूत कर सकती है…बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का यह सत्र चुनाव के तत्काल बाद हुआ, इसमें सरकार लेखानुदान लेकर आई… अब सरकार पूरा बजट लेकर आएगी…आपको बता दें कि बजट सत्र क्या गैरसैंण में आहूत होगा, इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर वहीं होगा… उन्होंने कहा कि सरकार इसकी पूरी तैयारी करेगी… सूत्रों के मुताबिक, जून महीने में सरकार बजट सत्र आहूत कर सकती है… इस बात की संभावना है कि सत्र जून महीने के दूसरे पखवाड़े से हो…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular