Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम त्रिवेन्द्र के तल्ख़ तेवर, शिकंजे में सिडकुल !

सीएम त्रिवेन्द्र के तल्ख़ तेवर, शिकंजे में सिडकुल !

बड़ी खबर : राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बनाए गए सिडकुल में हुए अरबो रुपये के घोटाले उजागार होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सिडकुल में अनियमिताओं की व्यापक जांच के लिये मुख्य सचिव को जांच कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिये गये है।
दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि  सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरों टालरेंसे की नीति पर चल रही है और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का समूल नाश किया जायेगा। जांच में दोषी पाये गये अधिकारियों और व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
सिडकुल में ये हुए घोटाले
उत्तराखंड के सितारगंज और काशीपुर एस्कोर्ट फॉर्म औधोगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए सिडकुल (State Infrastructure and Industrial Development Corporation Limited) ने ठेकेदारों को करीब चार सौ करोड़ के भुगतान कर डाले, लेकिन मौके पर निर्माण की जगह बर्बादी मिली।  ताजुब की बात ये भी है कि इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद इन औधोगिक क्षेत्रों में सिडकुल एक भी प्लाट नहीं बेच सका। यही नहीं, सिडकुल ने बिना जरुरत के बड़ी रकम औधोगिक आस्थानो के बाहर भी फूंक दी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular