Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम त्रिवेंद्र रावत ने भाजपा मुख्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भाजपा मुख्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सोमवार को भाजपा के देहरादून स्थित प्रांतीय मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ ने जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा । जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता दर्शन और कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इससे कार्यकर्ताओं को सीधे सीएम से मिलने का मौका मिल रहा है।

सीएम त्रिवेंद्र रावत
भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते सीएम त्रिवेंद्र रावत

इसी कड़ी में यह दूसरा कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम है।  इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रांतीय महामंत्री नरेश बंसल समेत कई नेता मौजूद रहे। एक-एक कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम के सामने अपनी और जनता की शिकायतों को रखा। महीने के दूसरे और चौथे सोमवार कोयह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular