Home राज्य उत्तराखण्ड सीएम तीरथ और केन्द्रीय मंंत्री रिजिजू ने किया वॉटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर...

सीएम तीरथ और केन्द्रीय मंंत्री रिजिजू ने किया वॉटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन,ITBP को मिला प्रबंधन का जिम्मा…

0

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजु ने आज टिहरी में वॉटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया ।

राज्य सरकार और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत – मुख्यमंत्री

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसके मद्देनजर ही टिहरी झील क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट बनाने का फैसला किया है।

ITBP के जवानों को सौेंंपा वॉटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का  ज़िम्मा

सरकार ने साहसिक खेलों के लंबे गौरवशाली इतिहास और अनुभव को देखते हुए इस संस्थान के संचालन और प्रबंधन का कार्य आईटीबीपी को सौंपने का निर्णय लिया है। यहां पैरा ग्लाइडिंग, पैरा मोटर, पैरासेलिंग बोट, स्कूबा ड्राइविंग, हॉट एयर बैलून, क्याकिंग, केनोइंग, हाईरोप कोर्स, रॉक क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रैपलिंग और ऑल टेरेन बाइक सहित कई साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान सीएम ने आईटीबीपी को इस संस्थान के संचालन के लिए राज्य सरकार से हर संभव सहयोग उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।

इस  दौरान  मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा और चुनौतीपूर्ण हालतों राहत एवं बचावकार्यों में आईटीबीपी के जवानों के योगदान की भी तारीफ की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए समय-समय पर सरकार द्वारा भीमताल, अल्मोड़ा, सतपुली, टिहरी आदि स्थानों पर समय-समय पर विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी में  पलायन को रोकने के लिए पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।  टिहरी झील इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित की जा रही है। उन्होंने जनता से फिटनेस को अपना मूलमंत्र बनाने और सभी को इसके लिए जागरूक करने का अपील की

उद्घाटन के दौरान क्या बोले केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री…

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने वॉटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट को खेल के क्षेत्र में नया अध्याय एक नया अध्याय करार दिया। रिजिजू ने कहा कि भारत सरकार वॉटर स्पोर्टस को समेत  तमाम खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here