मुख्यमंत्री हरीश रावत के पिथौड़ागढ़ में विरोध करने पर भाजपा के तीन सांसदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में भी भाजपा ने नेताओं ने खूब हल्ला बोला। जिसके चलते बीजेपी कार्यकत्ताओं को पुलिस की लांठी भी खानी पड़ी। जिसके बाद माहौल तनावग्रस्त हो गया।
सीएम के विरोध में भाजपा नेताओ की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रकाश पंत, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष केदार जोशी और जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र वल्दिया के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर उतरे। घंटाकर्ण से जूलूस सिल्थाम पहुंचा। इस बीच सूचना पर रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, साथ ही बैरिकेंडिंग लगाई गई। गुस्साए भाजपा नेताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भाजपाईयों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने प्रकाश पंत समेत कई अन्य भाजपा नेताओं को भी गिरफ्तार कर दिया है।