Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए सीएम धामी...

सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए सीएम धामी ने बाबा बौखनाग से की प्रार्थना।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना स्थल पर तीन दौरे कर लिए है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल के मुहाने पर बने बाबा बोखा नाग के मंदिर पर माथा टेका और फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने की कामना की।

बता दें कि पिछले 12 दिनों से मजदूर टनल के भीतर फंसे हैं जिनको निकालने का क्रम जारी है। जबकि अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि शाम तक 800 एमएम का पाइप आर पार हो जाएगा। जिसके जरिए सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular