उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज में आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ व 76 वं स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
वही सितारगंज उपजिलाधिकारी कार्यालय, कोतवाली क्षेत्र के स्कूलों में सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण किया गया।
साथ ही देश के लिए शहीद हुए वीर शहीदों को याद किया। ध्वजारोहण के समय सितारगंज कोतवाली के स्टाफ ने सलामी दी, वही ध्वजारोहण बाद मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।
वही समस्त स्टाफ को उपजिलाधिकारी तुषार सैनी और प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने समस्त स्टाफ को 76 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
वही उपजिलाधिकारी तुसार सैनी ने बताया कि इस बार पूरा देश आजादी की 75 वर्षगांठ व 76वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है। जिसमें देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह भी देखा गया।



