Homeअध्यात्मसावन में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, हर मनोकामनायें होंगी पूरी....

सावन में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, हर मनोकामनायें होंगी पूरी….

देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा महीना है और इसके लिए बस एक काम करना होगा, भोलेनाथ सब दुख परेशानियां दूर करेंगे। सावन के महीने में अगर भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाए और उसके बाद उनसे जुड़े मंत्रों का जाप किया जाए तो भगवान शिव खुश होते हैं। घर में कलह क्लेश और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। बीमारियां घर का रास्ता छोड़ देती हैं। सावन के महीने में कुछ मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए, इनका असर बहुत जल्दी होने लगता है। ऐश्वर्य और धन के लिए ‘ह्रीं नम शिवाय’ का जाप करना चाहिए। बुद्धि और ज्ञानवृद्धि के लिए ‘ऐं नमः शिवाय’ का जाप करना चाहिए। बीमारियों के नाश के लिए ‘जुं सः, हौं जूं सः, त्र्यंम्बकम् यजामहे, पुगन्धिपुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव बंधनान्, मृत्योर्मुक्षीय मामृतात’ का जाप करना चाहिए।वहीं ज्योतिषों का कहना है कि इस बार सावन में कई सालों के बाद राजसी योग बन रहा है। राजसी योग में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पार्वती ने भी सावन में शिव जी को प्रसन्न करके उन्हें पति रूप में पाया था। इसलिए लड़कियां भी मनचाहा वर पा सकती हैं, बस सावन के महीने में सोमवार के व्रत रखने होंगे। सावन का पूरा महीना ही शिव अराधना के लिए विशेष होता है, लेकिन इस बार शिवभक्तों को 4 दिन सावन सोमवार के व्रत रखने को मिलेंगे। प्रथम सावन सोमवार 30 जुलाई कोए दूसरा 6 अगस्त कोए तीसरा 13 अगस्तए चौथा 20 अगस्त को होगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular